अधिक मुनाफे का लालच देकर 50 लाख की धोखाधड़ी, दुर्ग जिले में एक और आरोपी गिरफ्तार

अधिक मुनाफे का लालच देकर 50 लाख की धोखाधड़ी, दुर्ग जिले में एक और आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने MCX कंपनी के नाम पर की गई करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नेवई थाना क्षेत्र में दर्ज उसी मामले से जुड़ी है, जिसमें निवेश पर हर महीने तीन से सात प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर लोगों से लगभग पचास लाख रुपये ठगे गए थे।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ताओं ने बताया था कि आरोपियों ने फर्जी बॉन्ड पेपर जारी किए और भरोसा जीतकर उनके खातों में करीब 49 लाख 50 हजार रुपये जमा करा लिए। इस मामले में पुलिस ने पहले प्रकाश चंद्र पाढ़ी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। वह फिलहाल केंद्रीय जेल दुर्ग में बंद है।

इसी प्रकरण में दूसरा आरोपी संतोष कुमार आचार्य, उम्र 44 साल, निवासी भानुपाली जिला सम्बलपुर ओडिशा, पहले से ही भानूपाली थाना क्षेत्र में दर्ज एक अन्य मामले में सर्किल जेल सम्बलपुर में निरुद्ध था। मामले की जानकारी मिलने पर अदालत के आदेश के बाद उसे दुर्ग लाकर विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड ले लिया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. संतोष कुमार आचार्य, उम्र 44 वर्ष, निवासी भानुपाली जिला सम्बलपुर ओडिशा।