बादल फटने से कई मजदूर लापता, टेंट में रह रहे मजदूर तेज सैलाब में बह गए 

बादल फटने से कई मजदूर लापता, टेंट में रह रहे मजदूर तेज सैलाब में बह गए 

देहरादून। यमुनोत्री हाईवे पर उत्तरकाशी में देर रात बादल फटने से तबाही मच गई है। इस दौरान यहां होटल निर्माण स्थल तबाह हो गया है, जिससे कई मजदूर लापता हो गए। ये मजदूर सड़क निर्माण व अन्य कार्य में लगे हुए थे। रात को टेंट लगाकर रह रहे थे। अचानक तेज सैलाब आया और वे बह गए। आठ से नौ लोगों के लापता होने की खबर है। ये सभी नेपाली मूल के हैं। लापता हुए लोगों की खोजबीन शुरू कर दी है।