ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती: शासकीय वाहन चालक सहित 10 कार ड्राइवर कार्रवाई की जद में

ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती: शासकीय वाहन चालक सहित 10 कार ड्राइवर कार्रवाई की जद में

दुर्ग। सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विशेष चेकिंग अभियान में एक शासकीय वाहन चालक सहित 10 कार चालकों को पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल की देर शाम से रात तक जिले के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों को रोककर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई।

चेकिंग के दौरान एक मालवाहक वाहन चालक, जो शासकीय शराब का परिवहन कर रहा था, नशे की हालत में वाहन चलाते पाया गया। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए वाहन को तत्काल जप्त कर न्यायालयीन कार्रवाई के लिए भेजा गया, जबकि वाहन में मौजूद सामग्री संबंधित विभाग को सौंप दी गई।

इसके अलावा अभियान में कार और लग्जरी वाहन चालकों की जांच के दौरान 10 चालक शराब के नशे में ड्राइव करते पकड़े गए। सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।