हत्याकांड का पर्दाफाश: प्रेमिका और बेटे ने मिलकर की सिक्योरिटी गार्ड की हत्या

हत्याकांड का पर्दाफाश: प्रेमिका और बेटे ने मिलकर की सिक्योरिटी गार्ड की हत्या

महासमुन्द। जिले के ग्राम बेमचा की बड़ी नहर से बरामद अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक की पहचान पिलेश्वर साहू (35 वर्ष), निवासी ग्राम पचेडा, थाना खल्लारी के रूप में हुई। चौंकाने वाले खुलासे में सामने आया कि उसकी हत्या उसकी प्रेमिका देवकी बघेल और उसके बेटे सुरेश बघेल ने मिलकर की थी।  8 सितंबर से पिलेश्वर अपनी ड्यूटी पर नहीं गया था।

10 सितंबर को बेमचा नहर में उसका शव मिला, जिसके चेहरे और गले पर गंभीर चोटें थीं और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। डॉक्टर की रिपोर्ट से यह हत्या का मामला साबित हुआ।  जांच में पता चला कि पिलेश्वर अक्सर देवकी बघेल के घर आता-जाता था। 9 सितंबर की रात शराब के नशे में विवाद होने पर देवकी और सुरेश ने उसे खाट से बांध दिया। इसके बाद सुरेश ने चाकू से गला रेत दिया और देवकी ने पेचकस से आंख में वार किया। पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर मुरूम का ढेला मारा गया और गुप्तांग काटकर शव को नहर में फेंक दिया गया।  पुलिस ने देवकी और सुरेश को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू, रस्सी, पेचकस और खून से सने कपड़े जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।  

गिरफ्तार आरोपी 

  1. देवकी बघेल (45 वर्ष), निवासी ग्राम बेमचा  
  2. सुरेश बघेल (21 वर्ष), निवासी ग्राम बेमचा