राजीव नगर में हथियार लहराकर लोगों को डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने दबोचा

भिलाई। दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में हाथ में धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राजीव नगर इलाके में हथियार लहराकर आमजनों और राहगीरों में दहशत फैला रहा था।

पुलिस के मुताबिक, 27 मई 2026 को थाना वैशाली नगर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक राजीव नगर क्षेत्र में धारदार हथियार लेकर लोगों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी सेक्टर-02 भिलाई भट्ठी बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना वैशाली नगर में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का मकसद इलाके में भय का माहौल बनाना और लोगों को डराना-धमकाना था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
आरोपी का नाम :
1. राहुल साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी मकान नंबर 12/B, सड़क नंबर 12, सेक्टर-02, थाना भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग।
