13 अक्टूबर को रायपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव: भारतीय किसान संघ ने बिजली, बोनस और सिंचाई समेत 9 मांगों को लेकर दी चेतावनी

13 अक्टूबर को रायपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव: भारतीय किसान संघ ने बिजली, बोनस और सिंचाई समेत 9 मांगों को लेकर दी चेतावनी

दुर्ग। भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश ने राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। संघ ने 13 अक्टूबर 2025 को राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब में मुख्यमंत्री निवास घेराव का ऐलान किया है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। संगठन ने नारा दिया है “अब नई सहिबो, अपन अधिकार लेके रहिबो।”  संघ ने सरकार से किसानों के हित में 9 प्रमुख मांगें रखी हैं।

भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष माधव सिंह और प्रदेश महामंत्री नवीन सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों से किए वादे पूरे नहीं किए। अब किसान एकजुट होकर राजधानी रायपुर में अपनी ताकत दिखाएंगे।  संगठन ने सभी जिलों से किसानों से रायपुर पहुंचने की अपील की है। दुर्ग जिले की जिम्मेदारी सुभाष चंद्राकर और उनकी टीम को दी गई है। संघ का कहना है कि जब तक सरकार ठोस कार्रवाई नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा।

इनमें प्रमुख हैं

  • किसानों को 240 यूनिट मुफ्त बिजली देने की मांग।  
  • सौर ऊर्जा चालित पंप योजना का पूरा भुगतान किसानों को देने की मांग।
  • धान खरीदी बोनस के साथ 3100 रुपए क्विंटल समर्थन मूल्य का भुगतान।  
  • किसानों के फसल बीमा क्लेम की समय पर अदायगी और पंचायत स्तर पर समीक्षा समिति बनाने की मांग।  
  • सिंचाई के लिए पानी की नियमित उपलब्धता और पुराने तालाबों की सफाई।  
  • गोबर और गौमूत्र खरीद की राशि समय पर किसानों को देने की बात।  
  • खेती में उपयोग होने वाले डीजल, खाद, बीज की कीमत नियंत्रित करने की मांग।  
  • किसान दुर्घटना बीमा राशि बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने की मांग।  
  • भूमिहीन कृषि मजदूरों को मनरेगा और अन्य योजनाओं में प्राथमिकता देने की बात।