महालया पर मां दुर्गा की आराधना, देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और सौभाग्य की कामना

दुर्ग। नवरात्रि की शुरुआत से पहले मनाया जाने वाला महालया पर्व पूरे देश में आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। महालया के दिन मां दुर्गा के पृथ्वी पर आगमन की परंपरा मानी जाती है। इसी दिन से देवीपक्ष की शुरुआत होती है। बंगाली समुदाय के लोगों के लिए महालया का विशेष महत्व है। दुर्ग भिलाई के काली मंदिरों मे सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखी गई।
हिंदू परंपरा के अनुसार, महालया पर पितरों का तर्पण कर आशीर्वाद लिया जाता है और मां दुर्गा से सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य की कामना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन से मां दुर्गा अपने मायके यानी पृथ्वी पर आगमन करती हैं और भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।
देशभर में इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, पाठ और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की तैयारी में जुट गए हैं और घर-घर में भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। माँ दुर्गा सबको सुख, समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद दें। शुभ महालया।