आज भारत बंद का कई राज्यों में दिखा असर, कहीं ट्रेनें रोकी गई तो कहीं हेलमेट पहनकर चालकों ने चलाया बस
कई जगह बैंक सेवाओं से लेकर परिचालन तक प्रभावित

नई दिल्ली। आज ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों द्वारा भारत बंद बुलाया गया है। इसका असर कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में प्रदर्शन जारी है। वहीं कुछ राज्यों में यातायात भी प्रभावित हुई है। इस भारत बंद के ऐलान से बैंक भी अछुता नहीं रहा। विभिन्न विभागों के नियमित, अनुबंधित कर्मचारी और मजदूर हड़ताल शुरू कर दी हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसमें आरोप लगाए गए कि केंद्र सरकार आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ा रही है जो श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर करते हैं।
पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़िशा में इसका असर ज्यादा दिख रहा है। बंद समर्थक शहर के प्रमुख स्थानों पर जमा हो गए। बस स्टैंड, पोस्ट ऑफिस और अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया गया। पश्चिम बंगाल के कोलकाता, जलपाईगुड़ी समेत कई जिलों और ओडिशा के कई जिलों में भारत बंद को लेकर तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। बंद समर्थक शहर के प्रमुख स्थानों पर जमा हो गए। बस स्टैंड, पोस्ट ऑफिस और अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया गया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी सीपीआई (एम) की छात्र इकाई एसएफआई और युवा इकाई डीवाईएफआई के कार्यकर्ता शांतीपाड़ा स्थित नॉर्थ बंगाल स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन डिपो पर जुटे। यह जगह जलपाईगुड़ी से लंबी दूरी की बस सेवाओं के लिए प्रमुख केंद्र है। तमिलनाडु में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की तरफ से बुलाए गए 'भारत बंद' के बावजूद चेन्नई में बस सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।
हरियाणा में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संघों के आह्वान पर बुधवार को कर्मचारी व मजदूर संगठन हड़ताल पर चले गए हैं। प्रदेश के 40 से अधिक विभागों के कर्मचारियों के अलावा 55 बोर्ड और निगमों के अधिकतर कर्मचारी और संगठनों के पदाधिकारी हड़ताल में शामिल हैं। महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने पटना गया रेल खंड के जहानाबाद कोर्ट रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन को रोककर कुछ देर के लिए ट्रेन को बाधित किया। बाद में ट्रेन आगे अपने गंतव्य स्थान के लिए चल पड़ी। सीवान में भी बिहार बंद का असर देखने को मिल रहा है। विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बड़े-बड़े वाहनों को सड़क पर लगाकर यातायात को बाधित कर दिया है। इस दौरान, दुकानों को भी बंद कराया जा रहा है और प्रदर्शनकारी झंडा-बैनर लेकर "इलेक्शन कमीशन का आदेश वापस लो" के नारे लगा रहे हैं।