दुर्ग जिले में नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, MP के 13 मजदूर मौके से मिले

दुर्ग जिले में नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, MP के 13 मजदूर मौके से मिले

दुर्ग। नंदिनी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गुटखा फैक्ट्री पर दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इसका पर्दाफाश किया है। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में तैयार गुटखा, पैकिंग सामग्री और मशीनरी बरामद हुई है।

जानकारी के मुताबिक, इस फैक्ट्री में मुसाफिर ब्रांड का जर्दा युक्त गुटखा और M4 ब्रांड का सुगंधित जर्दा तैयार कर पैक किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे 13 मजदूर भी मिले, जो मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने फूड एंड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर कार्रवाई शुरू कर दी है और जब्त सामग्री की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह फैक्ट्री अप्रैल महीने की शुरुआत से संचालित हो रही थी।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि तैयार माल कहां-कहां सप्लाई किया जा रहा था।