चीन की बार्डर के पास लापता हुआ रूस का प्लेन, अचानक रडार से गायब हुआ विमान, करीब 50 लोग थे सवार

चीन की बार्डर के पास लापता हुआ रूस का प्लेन, अचानक रडार से गायब हुआ विमान, करीब 50 लोग थे सवार

नई दिल्ली। गुरुवार को चीनी बार्डर के पास एक रुसी विमान के लापता होने की खबर सामने आई है। बताया जाता है कि इस प्लेन में क्रू मेंबर समेत करीब 50 लोग सवार थे। रूसी अधिकारी के अनुसार रूसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल का विमान से संपर्क पूर्वी अमूर क्षेत्र में टूटा है जो रूस और चीन की सीमा पर स्थित है। विमान अचानक रडार से गायब हो गया है। ये विमान एएन-24 पैसेंजर प्लेन है। विमान में करीब 50 लोग सवार थे। विमान की तलाश के लिए सभी आवश्यक बल और साधन तैनात कर दिए गए हैं। वहीं आपातकालीन मंत्रालय ने विमान में सवार लोगों की संख्या कुछ कम, लगभग 40 बताई है।